फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किचन में बेसुध पड़ी मिली

Tue, 21 May 2019 03:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सूरजपुरबाड़ी गांव में एक महिला शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला शिक्षक अपने किचन में बेसुध पड़ी मिली थी। जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सपना देवी पत्नी पवन कुमार सूरजपुरबाड़ी गांव की प्राथमिक पाठशाला सैन में बतौर प्राथमिक टीचर सेवारत थी। रोज की तरह बीते दिन भी पहले उसने अपनी दो बेटियों और बेटे को स्कूल भेजा और खुद भी स्कूल चली गई।

दोपहर बाद तीन बजे तक स्कूल में पढ़ाने के बाद वह घर वापस लौट आई। इसके बाद वह घर से दो किलोमीटर दूर सरकाघाट बाजार में गई। यहां उसने अगले महीने की आठ जून को अपनी बड़ी बेटी की होने वाली सगाई के लिए खरीदारी की और वापस घर लौट गई। 
विज्ञापन


शाम के वक्त उसकी बेटी किचन में गई तो वहां उसने मां को जमीन पर बेसुध हालत में पड़े देखा। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब वह नहीं उठी तो उसने शोर मचाया और घर के लोगों को बुलाया।

सपना देवी की हालत देखकर उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सपना का पति कांगड़ा जिला के पालमपुर में अग्निशमन विभाग में सेवारत है।

सपना देवी के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने शोक जताया है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलू को सामने रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें