फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख की धोखाधड़ी मामले में महिला पटवारी पर केस

Wed, 18 Apr 2018 11:35 AM IST
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में जमीन बेचने के नाम पर तीन कारोबारियों से करीब 14 लाख की ठगी के मामले में विजिलेंस ने महिला पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। करीब तीन वर्षों तक चली प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोप है कि शिकायकर्ताओं से महिला पटवारी ने जमीन बेचने के नाम पर करीब 14 लाख रुपये की रकम ले ली।

विज्ञापन


मगर इसके बावजूद जमीन उनके नाम नहीं हुई है। अब विजिलेंस ने शिमला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2014 का है जब बालूगंज के कारोबारी सत्य देव को महिला पटवारी ने रामनगर के समीप करीब 16 बिस्वा जमीन बेचने की बात कही।

यह जमीन किसी और शख्स के नाम पर थी। इस जमीन का सौदा करीब 30 लाख रुपये में हुआ। सत्य देव ने अपने परिचित दीपक कुमार और अन्य शख्स को जमीन के बारे में बताया। जमीन देखने के बाद तीनों ने इस खरीदने की हामी भरी। इस दौरान महिला पटवारी ने कहा कि वह उसे करीब 14 लाख रुपये की पेमेंट कैश में करें। इस दौरान जमीन को लेकर एग्रीमेंट बनाया गया।
विज्ञापन


तीनों कारोबारियों ने 5 लाख, 4.50 लाख और करीब 4.35 लाख रुपये की रकम मिलकर इकट्ठा की जो करीब 13.85 लाख रुपये हुई। इसे उन्होंने दिसंबर माह में महिला पटवारी को दे दिया। इस दौरान महिला पटवारी ने उन्हें विश्वास दिलवाने के लिए खाली चेक भी दिया ताकि किसी भी तरह की हेराफेरी होने पर वह इसमें रकम भरकर वापिस ले सके।

विज्ञापन

प्लॉट खरीदने के नाम पर ऐंठे पैसे

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इसके बाद वह जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए महिला पटवारी रचना देवी से संपर्क करते रहे। मगर वह हर बार आनाकानी करती रही। इससे शिकायतकर्ताओं को शक हुआ। उन्होंने जमीन के मालिक का पता करवाया तो जानकारी मिली कि वह जमीन बेचना ही नहीं चाहता है।

यह सुनने के बाद उन्हें अपने साथ ही ठगी का पता चला। शिकायकर्ता दीपक ने बताया कि पैसे लेने के बाद महिला पटवारी एग्रीमेंट की कॉपी भी सत्यदेव से ले गई थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2015 में मामले की लिखित शिकायत विजिलेंस में की। उन्होंने बताया कि मामला विजिलेंस में जाने पर महिला पटवारी ने दीपक को जिसने 5 लाख रुपये की रकम दी थी, उसे करीब ढाई लाख रुपये उसने लौटा दिए।

जबकि बाकि लोगों के पैसे नहीं मिल पाए हैं। इसके बाद विजिलेंस ने मामले की छानबीन शुरू की और तथ्य सामने आने के बाद महिला पटवारी के खिलाफ में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। आईजी विजिलेंस अरविंद शारदा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें