फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते से लापता दिल्ली के ट्रैकर का मिला शव, फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल

Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली की हामटा पहाड़ी में लापता हुए दिल्ली के पर्यटक अखिल चड्ढा का शव करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। शव छलेत नामक जगह से मिला। मौके से फोरेंसिक टीम ने सैंपल भी भरे हैं।

विज्ञापन


मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।  पुलिस, आईटीबीपी, ग्रामीण और रेस्क्यू विशेषज्ञ छापे राम नेगी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बैग मिलने के बाद पुलिस ने मंडी से फोरेंसिक टीम बुला ली।

विज्ञापन

हामटा जोत की ट्रैकिंग पर निकला था

मंगलवार दोपहर भनारा कैंपिंग साइट के साथ लगती ढांक में अखिल का शव मिला। यहीं आसपास ऊपर की तरफ अखिल का बैग और छड़ी बरामद की गई थी। अखिल अपने दोस्तों के साथ हामटा जोत की ट्रैकिंग पर निकला था।

वापसी में अखिल लापता हो गया। गुमशुदगी के बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर से उसे खोजा गया। खोजी दल को सोमवार को एक बैग व ट्रैकिंग स्टिक मिली थी।

डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि लापता पर्यटक अखिल का शव बरामद कर लिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें