एफएसएल टीम के साथ अपराह्न 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के शवगृह में भेज दिया है। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने सिरमौर के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में गुमशुदा महिलाओं या युवतियों की जानकारी मांगी है, ताकि मृतका की कुछ पहचान पता चले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। छानबीन की जा रही है कि यहां महिला को कैसे लाया गया और इस पूरी घटना को किसने अंजाम दिया।