कालका-शिमला एनएच पर मिले दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला के जिन क्षेत्रों में महिलाएं कार्य कर रही थीं, वहां के ब्यूटी पार्लर संचालकों से भी पूछताछ के लिए एसआईटी रवाना हो गई है। रविवार को दोनों शवों की शिनाख्त परिजनों ने की है।
कालका-शिमला एनएच पर मिले दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम बाहरी राज्यों में दबिश देकर पूछताछ के साथ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला के जिन क्षेत्रों में महिलाएं कार्य कर रही थीं, वहां के ब्यूटी पार्लर संचालकों से भी पूछताछ के लिए एसआईटी रवाना हो गई है। रविवार को दोनों शवों की शिनाख्त परिजनों ने की है।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने परिजनों से मामले को लेकर भी पूछताछ की थी। परिजनों ने बताया था कि दोनों महिलाएं चंडीगढ़ और पंचकूला में ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थीं। दोनों अच्छी दोस्त थीं और एक ही कमरे में जीरकपुर में रहती थीं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने बाहरी राज्यों के लिए टीम भी रवाना की हैं। इसके अलावा जीरकपुर में जहां दोनों महिलाएं रह रही थीं, वहां से भी पुलिस सुबूत जुटाने में लगी हुई हैḤ( एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच के लिए टीम बाहरी राज्य के लिए र्गई है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। महिलाओं की कॉल डिटेल से भी जानकारी हासिल की जा रही है।