फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तीन तलाक देकर घर से निकाली महिला, प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।।

सार

 चंबा जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने के बाद घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने के बाद घर से निकालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 और बीएनएस की विभिन्न पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रताड़ना के आरोप में सास के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति रुस्तम और सास मनीरा उसके साथ क्रूरता वाला व्यवहार करते हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने के साथ तीन तलाक दे दिया। उसे घर से भी निकाल दिया। वह शिकायत लेकर सीधे पुलिस के पास गई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम उनके गांव में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें