फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत

Mon, 16 Oct 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

महिला खेत में पशु चराने गई थीं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर ननाहर पंचायत के वार्ड गोंठ में महिला खेत पशु चरा रही थी। 
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर की ननाहर पंचायत में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला खेत में पशु चराने गई थीं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर ननाहर पंचायत के वार्ड गोंठ में महिला खेत पशु चरा रही थी। इस बीच मौसम खराब होने से उस पर बिजली गिर गई, ऐसे में महिला सलोचना देवी (38) निवासी गोंठ ननाहर घायल हो गई।

विज्ञापन


महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पति मजदूरी का काम करता है। उसके दो बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। पंचायत प्रधान जोवन लाल ने महिला के परिवार की मदद की मांग की है। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें