फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत निकालने के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत

Mon, 08 Jul 2019 08:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला कुल्लू में एक महिला की दांत निकालने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। यह घटना सोमवार को हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को एक महिला ने ढालपुर में दांत निकलवाया। लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय विमला देवी पत्नी अर्जुन राणा, निवासी विजन वाडी डाकघर मरीक, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम-बंगाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में माहौल में किराये के मकान में रहती थीं। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें