हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। महिला को चंबा से धर्मशाला रेफर किया गया था। 58 वर्षीय महिला ने धर्मशाला जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला चंबा शहर के मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं चंबा के बगधार समोटी में 84 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 24 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।