फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कनाडा भेजने पर 25 लाख की धोखाधड़ी, युवती पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के सुंदरनगर की रहने वाली है आरोपी
विज्ञापन

चंडीगढ़ के खरड़ में एक फ्लैट में पुलिस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ में एक फ्लैट में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जांच चल रही है।

मामला 21 नवंबर 2025 का है, जब ज्योति दशरथ सिंह सिसोदिया ने पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बहन भावना को कनाडा भेजने के नाम पर उसके साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इसमें एक युवती और अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस थाना बालूगंज शिमला में पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4), 61 (2), 352 (2) के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इससे पहले आरोपियों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा में संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन हर बार आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और सिमकार्ड भी बदल रहे थे जिससे उनकी लोकेशन के बारे में पुलिस को पुख्ता सूचना न मिले।
विज्ञापन


बातचीत के लिए आरोपी व्हाट्सएप कॉल का ही इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य पहलुओं का खंगाल कर आरोपियों के ठिकाने के बारे में पुख्ता सूचना हासिल की। इसके बाद बालूगंज पुलिस स्टेशन से टीम चंडीगढ़ के खरड़ के लिए रवाना हुई और यहां पर एक फ्लैट में दबिश देकर मंजू कुमारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी युवती मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम आरोपी युवती को लेकर शिमला आ गई है। इसे सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश भी कर रही है, जिसने भी शिकायतकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर पैसे ऐंठने के लिए संपर्क किया था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपियों के साथ ही इस रैकेट में और कितने लोग संलिप्त है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें