फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, महिला ने सिखाया शातिर को सबक

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। रविवार को छुट्टी होने के कारण लगभग हर व्यक्ति का रुख बैंकों की तरफ था। 
विज्ञापन


लोग बैंक खुलने से पहले ही मुख्यद्वार पर खड़े होकर अपनी राशि जमा करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह नौ बजे भारी भीड़ में जब अलग-अलग लाइनों में महिलाएं एवं पुरुष खड़े थे उस समय एक व्यक्ति महिलाओं की लाइन में घुसने लगा।

इस पर एक औरत ने उक्त व्यक्ति की धुनाई कर दी। औरत का कहना था कि यह व्यक्ति सुबह ही शराब पीकर औरतों की लाइन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो उसे मजबूरी में उसे सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें