फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में भर्ती महिला बेसुध मिली, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाडेल के रेन शेल्टर में मिली महिला
विज्ञापन

महिला नहीं दे पा रही थी सही जानकारी, पुलिस करेगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती एक महिला बुधवार को अनाडेल वार्ड के कुमार हाउस के पास रेन शेल्टर में बेसुध हालत में मिली।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद उर्मिला कश्यप को दी। पार्षद मौके पर पहुंचीं तो महिला के हाथ में कैनुला (ग्लूकोज चढ़ाने वाली ट्यूब) लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को महिला के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की लेकिन वह अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सकी। वह कभी बीसीएस तो कभी विकास नगर में रहने की बात कह रही थी। इसके बाद पुलिस महिला को आईजीएमसी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि महिला पहले से अस्पताल में भर्ती थी। इसके बाद उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अनाडेल वार्ड की पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर कुमार हाउस के पास रेन शेल्टर में एक महिला के बेसुध हालत में बैठे होने की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें