फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विंटर कार्निवल के लिए सजे बाजार, महानाटी और परेड से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे शुभारंभ, मालरोड को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया
विज्ञापन

नगर निगम ने कारोबारियों से की बाजार सजाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विंटर कार्निवल के लिए राजधानी के रिज मैदान समेत यहां के बाजार भी सजने शुरू हो गए हैं। नगर निगम ने रविवार को मालरोड की सभी दुकानों को भी रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी चीजों से सजा दिया है। व्यापार मंडल को भी शहर के लोअर बाजार समेत बाकी बाजारों को सजाने को कहा है।
शिमला विंटर कार्निवल को इस बार भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाले कार्निवल का सांस्कृतिक परेड, महानाटी और साइकिलिंग से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर 2:00 बजे कार्निवल का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन हिमाचली लोक गायकों के अलावा क्रेजी हॉपर्स डांस ग्रुप धमाल मचाएंगे। इसके अलावा स्टार नाइट बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब साबरी के नाम रहेगी। कार्निवल के लिए रिज मैदान पर मंच तैयार किया गया है। रविवार को रिज मैदान पर लाइटें लगाने का काम जारी रहा। इसके अलावा स्कैंडल प्वाइंट को भी खास तरीके से सजाया गया है। नगर निगम ने मालरोड, रिज की सभी ऐतिहासिक इमारतों को भी सजाने के लिए संबंधित विभागों को कहा है। गेयटी थियेटर, टाउनहॉल के अलावा बैंक और अन्य भवनों को भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


अहम इनसेट
विंटर कार्निवल में ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र
दस दिन तक चलने वाले विंटर कार्निवल में सतिंदर सरताज, शबाब साबरी समेत 20 से ज्यादा लोक गायक प्रस्तुति देंगे। पुलिस, होमगार्ड और सेना के बैंड भी कार्निवल में नजर आएंगे। इसके अलावा मिस कार्निवल, वॉयस ऑफ शिमला, प्रिंस और प्रिंसेस जूनियर, स्ट्रांगेस्ट यूथ ऑफ शिमला, साइकिलिंग, क्राफ्ट मेला, लिट फेस्ट जैसे कार्यक्रम इस बार मुख्य आकर्षण रहने वाले हैं।
विज्ञापन


विंटर कार्निवल में हर पार्षद को जिम्मेदारी
विंटर कार्निवल के दौरान होने वाले गतिविधियों के लिए नगर निगम ने हर पार्षद को जिम्मेदारी दी है। रिज, मालरोड और रानी झांसी पार्क में होने वाले कार्यक्रमों पर ये पार्षद निगरानी रखेंगे। इसका ड्यूटी रोस्टर भी नगर निगम ने सभी पार्षदों को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें