फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विंटर कार्निवल का आगाज आज 9 दिन 70 कलाकार देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर दो बजे 12 जिलों के कलाकार निकालेंगे भव्य सांस्कृतिक परेड, मुख्यमंत्री सुक्खू दिखाएंगे परेड को झंडी
विज्ञापन

आज रात 8:30 बजे पंजाबी गायक रोहनप्रीत देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में विंटर कार्निवल का आगाज आज (बुधवार को) पूरे जोश और उत्साह के साथ होने जा रहा है। नौ दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह में देश और प्रदेश के 70 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति के इस संगम को देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी भी शिमला पहुंचेंगे।


ऐतिहासिक रिज मैदान में शुरू होने वाले विंटर कार्निवल को लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। रिज मैदान पर मंगलवार शाम तक स्टेज को पूरी तरह सजा दिया है। दोपहर दो बजे के करीब भव्य सांस्कृतिक परेड निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और हरी झंडी दिखाकर कर परेड को रवाना करेंगे। परेड में प्रदेश के 12 जिलों से आए सांस्कृतिक दल अपनी लोक परंपराओं और वेशभूषा के साथ प्रस्तुति देंगे। पंडाल के चारों ओर बैरीकेड लगाकर सुरक्षा का घेरा तैयार किया है। पहली स्टार नाइट में बुधवार को मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह रात 8:30 से 10:00 बजे तक प्रस्तुति देंगे। इससे पहले रात 8:10 से 8:30 बजे तक पंजाबी गायक पूजा पंडित प्रस्तुति देंगी। वहीं पारंपरिक महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोग और कलाकार एक साथ नृत्य कर हिमाचली संस्कृति की झलक पेश करेंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और विरासत को दर्शाने का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इससे पूर्व रिज मैदान पर शाम पांच बजे सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी। इसमें सूफी, पहाड़ी, कांगड़ी और पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों के लिए पार्क में लगाई रेलगाड़ी
विंटर कार्निवल पर इस बार बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रानी झांसी पार्क में बच्चों के लिए खिलौना रेलगाड़ी लगाई गई है। बच्चे यहां रेलगाड़ी के सफर का आनंद ले सकते हैं। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यहां पर महिलाओं के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। जहां पर पर्यटक आकर सीड्डू, मालपुए या अन्य सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा रिज मैदान पर खाने से लेकर कपड़े तक के स्टॉल पर लोगों की खरीदारी को भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें