फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल में सोना जीतो और 50 हजार का इनाम पाओ

Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान को बंद करने के बाद अब केंद्र सरकार खेलो इंडिया अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने देश के सभी प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों के खेल विभागों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें खेलो इंडिया को चलाने के लिए जो गाइड लाइन तय की गई है। उसके बारे में विस्तृत जानकारी है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। 
विज्ञापन


खेलो इंडिया को शुरू करने के लिए देश के हर खेल विभाग से अब सुझाव मांगे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार राजीव गांधी खेल अभियान (आरजीकेए) के तहत देश के किसी भी प्रदेश में कोई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई है। जिसके कारण कई खिलाडिय़ों को वंचित होना पड़ा है। अब अगले वर्ष से केंद्र सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय आरजीकेए को बंद कर खेलो इंडिया अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन करेगा। जिसके लिए हर प्रदेश से सुझाव मांगे जा रहे हैं। 

पहले चरण में खंड और तहसील स्तर पर मुकाबले
खेलो इंडिया के तहत देशभर में पहले चरण में खंड एवं तहसील स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसके बाद जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स के अलावा 20 खेलों का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार रुपये,
विज्ञापन


रजत पदक पर 30 हजार और कांस्य पदक जीतने पर 20 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए जाने का प्रावधान रहेगा। वहीं प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने पर क्रमश: तीन, दो व एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 1500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 1000 और तृतीय स्थान वालों को 500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 

अब अगले साल से यह रहेगा खेल कैलेंडर
खेलो इंडिया के तहत अक्तूबर माह से पहले खंड स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। अक्तूबर में जिला स्तर, नवंबर माह में प्रदेश और दिसंबर के अंत व जनवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश युवा सेवा एवं खेल विभाग के उपनिदेशक चमन सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया के लिए केंद्र सरकार ने सुझाव मांगे हैं। विभाग ने सुझावों में किसी भी एक आयु वर्ग में खेलो इंडिया को शुरू करने की राय दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें