फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरण, क्या सीबीआई आज दे पाएगी अंतिम रिपोर्ट

Thu, 21 Sep 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडि़या की दुराचार के बाद हत्या मामले में सीबीआई को वीरवार अपनी फाइनल रिपोर्ट हाईकोर्ट में दायर करनी है। फाइनल रिपोर्ट में देरी पर कई बार कोर्ट की फटकार खा चुकी सीबीआई के लिए हालांकि इस बार भी रिपोर्ट देना चुनौती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ब्रेन मैंपिंग के लिए आरोपी अभी तक अहमदाबाद में ही हैं। और सीबीआई सूत्रों की मानें तो उन्हें अभी तक ब्रेन मैपिंग टेस्ट की पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे पूर्व मामले की छानबीन में देरी करने और नतीजे तक नहीं पहुंच पाने पर हाईकोर्ट ने बीती छह सितंबर को सीबीआई को फटकार लगाई थी।

हिमाचल हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि इस प्रकरण में सीबीआई की छानबीन पर हिमाचल के लाखों लोगों की नजरें हैं। सीबीआई हाईकोर्ट के सामने तीन बार स्टेटस रिपोर्ट भी पेश कर चुकी है। हर बार वह जांच पूरी करने के लिए और वक्त मांगती है।
विज्ञापन


सीबीआई ने गुडि़या मामले में पहले भी पकडे़ गए आरोपियों से सच उगलवाने के लिए अहमदाबाद में ब्रैन मैपिंग टेस्ट करने के लिए कोर्ट से और वक्त मांगा था। जांच पूरी करने को सीबीआई के चार हफ्तों की मांग पर हिमाचल हाईकोर्ट ने छानबीन को दो हफ्ते का वक्त दिया था। दो हफ्ते की मोहलत वीरवार को खत्म हो रही है। प्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 21 सितंबर को है।


गौर हो कि  बीती 6 जुलाई को मासूम गुडि़या के रेप के बाद उसकी लाश कोटखाई जंगल में मिली थी। कुछ दिन बाद पुलिस हिरासत में रेप के एक आरोपी की हत्या से मामला और उलझ गया। इसी मामले में आईजी समेत आठ पुलिसवालों पर भी केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें