फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिग-21 क्रैश मामलाः पत्नी ने पायलट के कटे पैर से की पहचान, वायुसेना कराएगी डीएनए टेस्ट

Fri, 20 Jul 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/ फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के फतेहपुर के पट्टा जाटियां में बीते दिन क्रैश हुए वायुसेना के मिग-21 के पायलट की पहचान उनकी पत्नी ने कटे हुए पैर से की है। वायुसेना के अधिकारियों ने वीरवार सुबह पठानकोट में स्कवाड्रन लीडर मीत कुमार के स्टाफ क्वार्टर में उनकी पत्नी नैंसी गुप्ता को मौके से मिले कटे हुए पैर समेत छह इंच लंबे मांस के पांच लोथड़े दिखाए।

विज्ञापन


पैर देखकर नैंसी ने मीत कुमार की शिनाख्त की है। हालांकि, वायुसेना डीएनए जांच भी कराएगी।  मीत कुमार के माता-पिता और सास-ससुर भी वीरवार सुबह 8:30 बजे पठानकोट पहुंच गए थे। वायुसेना ने सम्मान के साथ शरीर के पांचों अंगों को परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार के लिए विशेष विमान से दिल्ली भेज दिया है। 

क्रैश मिग-21 विमान का हर पहलू से निरीक्षण किया

उधर, घटना के दूसरे दिन वीरवार को इंडियन एयरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर से ग्रुप लीडर एच मित्रा की अगुवाई में विशेष जांच दल झुलाड़ गांव में घटना स्थल पर पहुंचा।

टीम ने यहां क्रैश मिग-21 विमान का हर पहलू से निरीक्षण किया और मौके पर मिले कुछ साक्ष्यों को अपने साथ ले गई। वायुसेना की एक टीम ने दुर्घटना स्थल पर डेरा डाल दिया है। रात को भी टीम तंबू लगाकर यहीं रुकी रही।

वहीं, धर्मशाला से फोरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस भी मिग-21 क्रैश मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन

वायुसेना का प्रमोशन वीडियो बनाया था मीत ने  

नैंसी गुप्ता एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट के केंद्रीय विद्यालय-1 में कंप्यूटर टीचर हैं। उनकी तीन साल की एक बेटी भी है। मीत कुमार 2016 में नैंसी और बेटी के साथ पठानकोट ट्रांसफर हुए थे। मीत कुमार ने वायुसेना का प्रमोशन वीडियो बनाया था, जिसमें मिग के बारे में जानकारी दी थी।

हादसे के बाद वायुसेना के अधिकारियों ने रिहायशी एरिया में रहने वाली मीत की पत्नी नैंसी को उनकी मौत की खबर नहीं दी। बताया गया कि मीत लापता हैं पर देर शाम अधिकारियों ने नैंसी को पति की शहादत की जानकारी दी।

एयरफोर्स के अधिकारियों की पत्नियों ने नैंसी को ढांढस बंधाया। नैंसी के साथ काम करने वाले अध्यापकों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही भाई की शादी से लौटी थी। बुधवार सुबह सभी नैंसी की नई ड्रेस की तारीफ कर रहे थे।

दोपहर को विमान क्रैश होने की जानकारी मिलते दी माहौल गमगीन हो गया। इधर, हादसे के बाद एयरफोर्स के रिहायशी एरिया में किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई। केवल अधिकारियों के परिवार ही मीत कुमार के घर पर पहुंच सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें