संघ की ओर से लिखित राजीनामा मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने अधिसूचना जारी करने के लिए मामला विभागीय अधिकारियों को भेज दिया है। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि पीजीटी से प्रवक्ता पदनाम करने को लेकर संघ बीते कई वर्षों से सरकार से मांग करता रहा है।
अब जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होने की संभावना है। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य प्रधान केसर ठाकुर और महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा है कि प्रवक्ता संघ की मांगे उठाने और उन्हें पूरा करवाने में प्रवक्ता संघ सक्षम है।
राजकीय अध्यापक संघ को नसीहत देते हुए सभी शिक्षक संगठनों से अपील करते हुए कहा है कि अगर वो सच में प्रवक्ताओं का भला सोचते हैं तो स्कूल प्रवक्ता संघ का साथ दें।
अध्यक्ष केसर ठाकुर ने कहा कि स्कूली प्रवक्ताओं के हितों का फैसला खुद स्कूल प्रवक्ता संघ करेगा। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री ने प्रवक्ता संघ के साथ बैठक बुलाई है। इस बैठक में संघ से जुड़े मामले उठाए जाएंगे।