फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की टीम ने किया हिमाचल के चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Thu, 09 Jul 2020 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
चंबा में स्वास्थ्य विभाग की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के 112 एस्पीरेशनल जिलों में चंबा जिले को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में चौथा स्थान मिलने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम को मेडिकल कॉलेज पहुंची।टीम में शामिल सदस्यों ने टीबी संबंधित जिले के सभी आंकड़ों को लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही जिले को चौथे से पहले स्थान पर लाने को जरूरी परामर्श भी दिए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में देश के 112 एस्पीरेशनल जिलों की समीक्षा की गई। इसमें चंबा को चौथा स्थान मिला। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से फीडबैक भी लिया गया। भविष्य में इस कार्यक्रम को ओर बढ़िया तरीके से क्रियान्वित करने को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को टीम ने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की टीम ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम ने इस कार्यक्रम को और अच्छे तरीके से क्रियान्वित करने को दिशा-निर्देश और सुझाव भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें