फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं केके पंत? जिन्हें दिया गया हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, जानें इनके बारे में सबकुछ

Mon, 01 Jun 2026 02:29 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य सचिव संजय गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद हिमाचल को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पंत को मुख्य सचिव बनाया है, लेकिन केके पंत को मुख्य सचिव का अभी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी केके पंत अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं और वन, राजस्व, गृह जैसे विभागों के प्रशासनिक सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 30 मई को आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य सचिव पद खाली हो गया था। अधिसूचना जारी होने के बाद पंत मुख्यमंत्री से मिले। पंत मूलरूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। वह 31 दिसंबर 2030 को सेवानिवृत्त होंगे। यानी उनके पास लंबा कार्यकाल है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

आईएएस अधिकारी केके पंत पंत प्रशासनिक सेवाओं का लंबा अनुभव रखते हैं। वह कांगड़ा के उपायुक्त रह चुके हैं और केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। हिमाचल सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। राज्य सरकार ने फिलहाल उन्हें नियमित मुख्य सचिव नियुक्त करने के बजाय अतिरिक्त प्रभार दिया है। संजय गुप्ता भी अधिकांश समय कार्यवाहक मुख्य सचिव रहे। सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले ही उन्हें नियमित मुख्य सचिव बनाया गया था। मुख्य सचिव पद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल पर भी विचार किया गया था, जिसमें अनुराधा ठाकुर, ओंकार शर्मा, भरत खेड़ा और आरडी नजीम जैसे अधिकारियों के नाम शामिल रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने पंत पर विश्वास जताते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

नया दायित्व संभालने के बाद प्रशासनिक फेरबदल संभावित
पंत के नए दायित्व संभालने के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल भी संभावित है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार पंत के कुछ विभागों की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को दे सकती है। इसी तरह अन्य अफसरों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें