फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक पर जारी व्हिप ने छोटा किया मोदी का कार्यक्रम

Wed, 26 Dec 2018 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक पर लोकसभा सांसदों के लिए जारी व्हिप का हिमाचल सरकार के एक साल पर हो रहे कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है। जहां एक ओर जन आभार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो घंटे से ज्यादा का प्रस्तावित कार्यक्रम अब महज एक घंटे का हो गया है।

विज्ञापन


वहीं, हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक हैं और उन्हीं की ओर से यह व्हिप जारी हुई है। ऐसे में सभी चारों लोकसभा सांसदों के भी प्रदेश सरकार की जन आभार रैली में आना मुश्किल ही है।

सूत्रों की मानें तो व्हिप जारी होने पर सभी सांसदों को उस दिन लोकसभा में रहना जरूरी होता है। भाजपा के पास भले ही लोकसभा में पूर्ण बहुमत है। साथ ही एनडीए के कई घटक भी सरकार के साथ अभी भी बने हुए हैं। लेकिन सरकार इस अतिसंवेदनशील मुद्दे पर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

ऐसे में हिमाचल के सभी सांसदों का वहां रहना जरूरी होगा। चूंकि हिमाचल में रैली का कार्यक्रम बारह से एक बजे के बीच का है जबकि अध्यादेश पर मतदान दो बजे है। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली में भाग लेने का कार्यक्रम बनता है तो ही सभी सांसद रैली में शामिल हो पाएंगे। 

ये है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होंगे। 11 बजे पीएम पठानकोट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 11 बजकर 5 मिनट पर पठानकोट एयरपोर्ट से चलेंगे। धर्मशाला हेलीपैड यानी साईं खेल मैदान में वह 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे।

इसके बाद धर्मशाला हेलीपैड से 11 बजकर 45 मिनट पर रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। 12 बजे ‘जन आभार रैली’ स्थल पर पहुंचेंगे, जिसके बाद सम्मान कार्यक्रम के बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे। मोदी करीब एक बजे तक रैली स्थल पर होंगे। फिर नई दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें