फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, एनआईओएस परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (एनआईओएस) ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनओएस के तहत राज्य भर के 12 हजार बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने अक्तूबर में होने वाली परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश भर से बोर्ड को मिले आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य चला हुआ है।

इसके बाद परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए जाएंगे। बोर्ड अक्तूबर में दसवीं और जमा दो की परीक्षा लेगा। एनआईओएस ने परीक्षार्थियों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

24 घंटे परीक्षा फार्म भरने की सुविधा

बोर्ड से परीक्षा के लिए आवेदनकर्ता को 24 घंटे फार्म भरने की सुविधा दी है। पूर्व में जिन बच्चों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। इनकी परीक्षा अक्तूबर में ली जाएगी। इसके अलावा मौजूदा समय में फार्म भरने वालों को अप्रैल में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल में कुल 60 स्टडी सेंटर स्थापित किए हैं। यहां बच्चों को परीक्षा से पूर्व पढ़ाई करवाई जाती है। राज्य में 20 वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर कार्य कर रहे हैं। इनमें बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स करवाए जाते हैं।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के क्षेत्रीय निदेशक डा.पीके त्यागी ने बताया कि धर्मशाला में क्षेत्रीय केंद्र खुलने से प्रदेश के बच्चों को सुविधा मिली है। बच्चों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इससे पूर्व हिमाचल का क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें