फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ होगी गेहूं की खरीद, इस दिन से पंजीकरण करवा सकेंगे किसान

Fri, 31 Mar 2023 12:08 PM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार राज्य खाद्य आपूर्ति निगम गेहूं की खरीद करेगा। प्रदेश के चार जिलों में फसल की खरीद जल्द शुरू होगी। इसके लिए 1 अप्रैल को पोर्टल खुलेगा। 
विज्ञापन
गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पहली बार राज्य खाद्य आपूर्ति निगम गेहूं की खरीद करेगा। प्रदेश के चार जिलों में फसल की खरीद जल्द शुरू होगी। इसके लिए 1 अप्रैल को पोर्टल खुलेगा। इस पर किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाना होगा। किसान hpappp.nic.in पर पंजीकरण करवा सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। प्रदेश के कई हिस्सों में गेहूं की फसल तैयार है।

विज्ञापन


कहीं किसान फसल पकने का इंतजार कर रहे हैं। रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए इस बार 2,125 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले साल के मुकाबले इस साल 110 रुपये की वृद्धि की गई है। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को पिछले साल 2,015 से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2,125 रुपये किया गया है।

इन जिलों में होगी खरीद
गेहूं खरीद के लिए कुल 10 मंडियां तैयार की जाएंगी। जिला सिरमौर और कांगड़ा में तीन-तीन और ऊना और सोलन में दो-दो मंडियों में किसान फसल बेच सकेंगे। सिरमौर के कालाअंब में एफसीआई गेहूं की खरीद करेगा। यहां काफी समय से एफसीआई का गोदाम है। अन्य स्थानों पर राज्य खाद्य आपूर्ति निगम को किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।
विज्ञापन


खराब मौसम बड़ी चिंता
खराब मौसम किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। पिछले दिनों बारिश के बाद फिर मौसम बदलने से गेहूं खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। मैदानी इलाकों में गेहूं लगभग तैयार है। गत वर्ष भी गेहूं की फसल बारिश से खराब हो गई थी। प्रदेश में 5336 के करीब किसान पंजीकृत हैं।

10 अप्रैल से होगी खरीद
राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के सहायक निदेशक रविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 10 अप्रैल से खरीद शुरू होगी। एक अप्रैल से पोर्टल खुलेगा। प्रदेश के चार जिलों में 10 मंडियों के माध्यम से निगम किसानों से गेहूं खरीदेगा। कालाअंब में एफसीआई के गोदाम में खरीद होगी। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें