मंडल भाजपा जुब्बल-कोटखाई के नेताओं की बयानबाजी के पीछे पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा की ओछी राजनीति है। यह बात शिमला में मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने शिमला में पत्रकारवार्ता में कही।
रोहित ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र बरागटा कहते हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जुब्बल-कोटखाई पर 1600 करोड़ रुपये खर्च किए। ये कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। बरागटा हिसाब दें कि ये कहां खर्चे? उन्होंने चेताया कि नरेंद्र बरागटा उन पर व्यक्तिगत छींटाकशी छोड़ दें।
ऐसी बातें करेंगे तो बहुत सी बातें बाहर निकलेंगी। मामा, साले और ससुर साहब तो नरेंद्र बरागटा के भी हैं। उन्होंने कहा कि गुम्मा कार्टन फैक्टरी को बेचने में नियमों को दरकिनार किया गया है।