फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम फाइनल: रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में 10 छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी ने रविवार को बीकॉम फाइनल ईयर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बैठे कुल 4329 छात्रों में से 4203 छात्र उर्तीण घोषित किए गए है।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा परिणाम 97.09 फीसदी रहा है। रिजल्ट घोषित होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है। रिजल्ट न आने से ये छात्र दूसरे विश्वविद्यालयों में भी दाखिला नहीं ले पा रहे थे।

एचपी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल का कहना है कि रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जल्द ही बीए और बीएससी फाइनल के रिजल्ट भी निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

नालागढ़ कॉलेज की आंचल ने किया टॉप

रविवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में नालागढ़ डिग्री कॉलेज की छात्रा आंचल वर्मा ने 1700 में से सर्वाधिक 1403 यानि 82.5 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश व विश्वविद्यालय में टॉप किया है।

जारी की गई मेरिट सूची में गर्वनमेंट डिग्री कालेज की छात्रा अक्षिता नेगी ने दूसरा जबकि रामपुर बुशहर डिग्री कालेज की छात्रा तनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने बताया कि कुछ छात्रों के अवार्ड आने या शेष रहे परिणाम आने पर मैरिट लिस्ट में बदलाव संभव है।

छात्राओं का दबदबा, टॉप टेन में सिर्फ एक छात्र

एचपीयू की मैरिट लिस्ट में एक बार फिर छात्राओं ने दबदबा कायम कर लिया है। आंचल पहले, गर्वनमेंट डिग्री कालेज की छात्रा अक्षिता नेगी दूसरे जबकि रामपुर बुशहर डिग्री कालेज की तनवी तीसरे स्‍थान पर रही।

इस परीक्षा में पहले चार रैंक तक छात्राओं ने ही बाजी मारी, जबकि मैरिट के दस रैंक में सिर्फ एक छात्र ही स्थान पा सका है।

परिणाम में मैरिट में आए कुल 11 छात्रों में सिर्फ एक छात्र निजी कॉलेज से है, अन्य सभी गर्वनमेंट कालेज के छात्र है। में बदलाव संभव है।
विज्ञापन

ये रही मैरिट लिस्ट

रैंक----अंक-------------छात्र का नाम---------------कॉलेज
1----1403-------------आंचल वर्मा---------------गर्वनमेंट कॉलेज नालागढ़
2----1390-------------अक्षिता नेगी---------------गर्वनमेंट कॉलेज नालागढ़
3----1360-------------तनवी--------------------गर्वनमेंट कॉलेज रामपुर बुशहर
4----1350-------------हिमांशी गर्ग---------------गर्वनमेंट कॉलेज सोलन
5----1343-------------अंकित शर्मा--------------विवेकानंद कालेज चिंतपूर्णी
6----1333-------------शैलजा चौधरी-------------गर्वनमेंट कॉलेज धर्मशाला
7----1331-------------मीना कुमारी---------------गर्वनमेंट कॉलेज नालागढ़
8----1329-------------दीक्षा चौहान---------------गर्वनमेंट कॉलेज संजौली
8----1329-------------सुकन्या सूद---------------गर्वनमेंट कॉलेज संजौली
9----1317-------------प्रिया भाटिया--------------गर्वनमेंट कॉलेज अर्की
10---1313-------------नीनाक्षी------------------गर्वनमेंट कॉलेज धर्मशाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें