फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड मेले और नाइट पिकनिक से शिमला में बढ़ेगा पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के बजट में पर्यटन के लिए कई गई घोषणाओं से शहर में सैलानियों की बढ़ेगी आवाजाही
विज्ञापन

रामपुर की सरपारा झील का होगा सौंदर्यीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं बजट में की गई हैं। शिमला और नारकंडा में हर वीकेंड पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी।
शिमला में नाइट पिकनिक योजना को भी पहली बार लागू करने की तैयारी है। बजट की इन घोषणाओं से शिमला में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। जिले के उपमंडल रामपुर की सरपारा में नौ नाग झील का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। वर्ष 2024 में सराहन के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरपारा पंचायत की नौ नाग झील के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इसका कार्य शुरू नहीं किया था। राजधानी में ऐतिहासिक इमारत बैंटनी कैसल में संग्रहालय के आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की है कि इस वर्ष इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा। यह प्रदेश का पहला डिजिटल इंटरएक्टिव स्क्रीन वाला संग्रहालय बनने जा रहा है। इसमें स्क्रीन पर आइकन दबाकर हिमाचल के इतिहास का पूरा डाटा मिलेगा। प्रदेश में वर्ष 2026-27 में 50 नए स्थल ईको टूरिज्म के लिए विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा लगभग 50 प्रमुख वन विश्राम गृहों की बुकिंग को ऑन लाइन किया जाएगा। इसमें कुछेक विश्राम गृह शिमला के भी शामिल होंगे जिससे शिमला में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीटरहॉफ का पुनर्निर्माण, होटल हॉलिडे होम का होगा विस्तार
बजट में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के शिमला स्थित दो होटलों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने होटल पीटरहॉफ के पुनर्निर्माण की बात कही है। यह शिमला का सबसे प्रमुख और आकर्षक होटलों में से एक है। इसके अलावा होटल हॉलिडे होम का विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें