प्रचंड धूप के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो कि इस सीजन में सबसे अधिक है।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6, कांगड़ा में 31.6, हमीरपुर में 33.2, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 31.2, चंबा में 30.6, मंडी में 28.8, धर्मशाला में 27.5, कल्पा में 20.1 और डलहौजी में 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ रहा है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -0.8, कल्पा में 5.6, मनाली में 3.6, शिमला में 12.0, धर्मशाला में 11.2, ऊना में 13.3 और नाहन में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नाहन में सोमवार रात को रिकार्ड किया गया न्यूनतम पारा इस सीजन में सबसे अधिक है।