फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तैयारी पूरी: राजस्थान की शीतल वर्मा के साथ सात फेरे लेंगे हिमाचल के क्रिकेटर अंकुश बैंस

Sat, 26 Feb 2022 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अंकुश अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। इसी टीम में दीपक हुड्डा भी शामिल थे। हुड्डा और अंकुश अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस शादी में दीपक हुड्डा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
शीतल वर्मा के साथ सात फेरे लेंगे हिमाचल के क्रिकेटर अंकुश बैंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर अंकुश बैंस चार मार्च को बचपन की दोस्त शीतल वर्मा के साथ सात फेरे लेंगे। विवाह में टीम इंडिया के खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। इनके अलावा कई और क्रिकेटर भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। अंकुश बैंस हमीरपुर जिले के बस्सी के रहने वाले हैं। शीतल राजस्थान से संबंधी रखती हैं। दोनों के परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। अंकुश और शीतल दिल्ली में पले बड़े हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की।

विज्ञापन


इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। अंकुश मौजूदा समय में हिमाचल से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। शीतल निजी कंपनी में काम करती हैं। अंकुश अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। इसी टीम में दीपक हुड्डा भी शामिल थे। हुड्डा और अंकुश अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस शादी में दीपक हुड्डा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें