प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, दिन के समय मौसम गर्म है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।
ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, सुंदरनगर 25.2, कांगड़ा 25.1, हमीरपुर 23.4, बिलासपुर 23.4, नाहन 21.9, भुंतर 21.7, सोलन 21.3, चंबा 21.2, धर्मशाला 19.6, शिमला-कल्पा 15.6, डलहौजी 12.8 और केलांग में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
उधर, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, मनाली माइनस 0.6, कल्पा 0.0, सुंदरनगर 3.9, भुंतर 4.0, मंडी 4.8, सोलन 5.2, शिमला 5.9 और धर्मशाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।