फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ये 7 बॉक्सर कर्नाटक में लेंगे ट्रेनिंग

Fri, 23 Nov 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड ने सांगला के सात युवा मुक्केबाजों का चयन एडवांस प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए किया है। इन मुक्केबाजों का चयन 200 बॉक्सरों में से किया गया है।

विज्ञापन


अब ये युवा कर्नाटक के बल्लरी स्थित हाई परफार्मेंस ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) में प्रशिक्षित किया जाएगा। दीपिका (16), अंजलि (12), अश्मित (14) रितू (15), अनिल (14), रिषभ (14), कशिश नेगी (13) का चयन बॉक्सिंग सेंटर के लिए किया है।

इससे पूर्व भी परियोजना के सहयोग से दीपिका नेगी ने प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया था। जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड के प्लांट प्रमुख प्रवीण पुरी ने बताया कि देश के गांवों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच अरुलवनन ने कहा कि युवा मुक्केबाजों तो निखारने के लिए काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें