फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के लिए तैयार रहें हिमाचल वाले, बर्फबारी का भी अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 02 Jan 2025 12:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम पारे में मंगलवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Himachal Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम बदलेगा। दो से सात जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पांच और छह जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। वीरवार को भी कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम पारे में मंगलवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चंबा में अधिकतम तापमान 23.3, सुंदरनगर में 22.9, बिलासपुर-भुंतर में 20.8, ऊना में 20.6, हमीरपुर में 20.4, मंडी में 20.0, कांगड़ा में 19.1, धर्मशाला में 18.9, मनाली में 16.5, शिमला में 16.2, नाहन में 12.8 और कल्पा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें