दो दिन तक हिमाचल में मेघ जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में छह और सात अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई इलाकों में छह और सात अगस्त को भारी बारिश होगी।
नौ अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे।
उधर, बुधवार को ऊना में 37.2, शिमला मे 22.1, धर्मशाला में 28.4, सुंदरनगर में 32.7, भुंतर में 33.5, नाहन में 30.5, सोलन में 28, कल्पा में 23.2, मंडी में 30.2, हमीरपुर में 29.4, बिलासपुर में 31.4, कांगड़ा में 29.7, मनाली में 25 और केलांग में 27.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।