फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 01 Jan 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन और चार जनवरी को प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इन दो दिनों में ऊंचाई, मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में शीत लहर के साथ बारिश के आसार हैं। तीन दिन लगातार मौसम खराब रहने के बाद पांच जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। वीवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही।

हालांकि राजधानी शिमला में धूप के साथ ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। कल्पा, मनाली और केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है जबकि अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण और प्रदेश में साफ मौसम के चलते नए साल पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक दर्ज की गई है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें