बर्फबारी से लाहौल-कुल्लू में बढ़ीं दुश्वारियां।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। गुरुवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 3 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार शाम तक प्रदेश में 287 सड़कें और 116 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। बुधवार को सुबह और शाम के समय बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय धुंध छाई रही। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
मौसम में भी ठंडक बनी रही। राजधानी शिमला में बुधवार को धूप खिली रही। मंगलवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, बिलासपुर में 23.5, सोलन में 23.0, सुंदरनगर में 22.8, हमीरपुर में 22.3, कांगड़ा में 22.1, धर्मशाला-मंडी में 21.8, भुंतर में 21.7, चंबा में 21.5, नाहन में 20.4, शिमला में 16.5, मनाली में 13.8, डलहौजी में 12.8, रिकांगपिओ में 7.8, नारकंडा में 6.3, कल्पा में 3.8 और केलांग में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 144, किन्नौर में 50, शिमला में 49, चंबा में 24, कुल्लू में 13, कांगड़ा में दो और सिरमौर में एक सड़क ठप रही। शिमला में 43, किन्नौर में 32, लाहौल-स्पीति में 19, चंबा में 12 और कुल्लू-मंडी में पांच-पांच बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 12.2
कुफरी - 10.0
कल्पा - 5.4
रिकांगपिओ - 1.3
नारकंडा 0.1
मनाली 2.0
सोलन 2.8
चंबा 4.2
शिमला 5.2
मंडी 5.3
धर्मशाला 6.2