मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार जताए हैं। 23 और 24 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश-बर्फबारी को लेकर जारी येलो अलर्ट बेअसर साबित हुआ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 23 और 24 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 41.4, बिलासपुर 38.0, कांगड़ा 36.5, सुंदरनगर 36.4, धर्मशाला 35.2, नाहन 34.6, चंबा 34.0, भुंतर 33.9, सोलन 33.5, पालमपुर 30.1, शिमला 25.6, डलहौजी 23.1, कल्पा 22.4 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.9, बिलासपुर 21.0, जुब्बड़हट्टी 20.4, धर्मशाला 19.4, ऊना 19.2, कांगड़ा 18.0, शिमला 17.3, डलहौजी 16.6, मंडी 15.5, हमीरपुर 15.3, चंबा 14.3, सोलन 14.2, मनाली 8.8, कल्पा 5.0 और केलांग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।