फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन चार क्षेत्रों में 11 साल बाद नवंबर में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी

Wed, 02 Dec 2020 02:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
किन्नौर के छितकुल में बर्फ(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कल्पा, केलांग, खदराला और मनाली में इस साल नवंबर में 11 साल बाद सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। साल 2009 के बाद इन चारों क्षेत्रों में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। कल्पा में इस बार नवंबर में 64.6 सेंटीमीटर, केलांग में 57, खदराला में 51.6 और मनाली में 12 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कल्पा, मनाली और खदराला में 2009 के बाद यह सबसे अधिक बर्फबारी है। केलांग में साल 2009 में 58 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पास साल 2009 के बाद का ही रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


हिमाचल में इस साल नवंबर में सामान्य से 112 फीसदी अधिक 43 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 20 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी गई है। लगातार दूसरे साल नवंबर में बादल झमाझम बरसे हैं। कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बादल बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस साल नवंबर में बिलासपुर में 118 फीसदी, चंबा में 44, हमीरपुर में 53, कांगड़ा में 59, किन्नौर में 165, कुल्लू में 288, लाहौल-स्पीति में 80, मंडी में 113, शिमला में 276, सिरमौर में 413, सोलन में 215 और ऊना में 78 फीसदी अधिक बादल बरसे। साल 2019 के दौरान नवंबर में सामान्य से 195 फीसदी और 2018 में 84 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। साल 2017 में सामान्य से 66 फीसदी कम बारिश हुई थी। 

सात दिसंबर तक प्रदेश में मौसम रहेगा साफ
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सात दिसंबर तक प्रदेश के 10 जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सात दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें