फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के 79 और हिंदी के 78 अभ्यर्थियों ने नहीं दी एचएएस परीक्षा

Wed, 02 Dec 2020 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला और स्मार्ट सिटी धर्मशाला में मंगलवार को शुरू हुई एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 79 और हिंदी में 78 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। दोनों अनिवार्य विषयों की परीक्षा सुबह और दोपहर के सत्र में हुई। मंडी और सोलन में दो कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी। सात दिसंबर तक मुख्य लिखित परीक्षा जारी रहेगी।

विज्ञापन


एचएएस के 29 पदों के लिए 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा पास की है। मंगलवार को सुबह के सत्र में हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 467 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें राज्य लोकसेवा आयोग के शिमला कार्यालय में 86, एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में 90, सरकारी स्कूल कसुम्पटी में 90 और धर्मशाला कॉलेज में 199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

79 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोपहर के सत्र में हुई हिंदी विषय की परीक्षा में 468 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में सुबह के सत्र में शामिल अभ्यर्थी ने दोपहर को परीक्षा नहीं दी। इन दोनों विषयों की कोरोना संक्रमित दो अभ्यर्थियों ने मंडी और सोलन में परीक्षा दी। दोनों संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा कोविड 19 के तहत तय किए नियमों के अनुसार ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें