हिमाचल में दो से पांच फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तीन और चार फरवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने और बिजली गरजने का येलो अलर्ट है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा। छह फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रदेश में ठंड ज्यादा बढ़ गई है।