फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो से पांच फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार

Sun, 31 Jan 2021 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में दो से पांच फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तीन और चार फरवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने और बिजली गरजने का येलो अलर्ट है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा। छह फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रदेश में ठंड ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.0, कल्पा में माइनस 2.8, मनाली में माइनस 1.6, सोलन में माइनस 0.5, भुंतर में माइनस 0.1, मंडी में शून्य, सुंदरनगर में 0.4, बिलासपुर में 2.0, हमीरपुर में 1.8, कांगड़ा में 2.4, शिमला में 3.2, धर्मशाला में 4.2  डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें