फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला पूर्वानुमान, फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Tue, 02 Feb 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र का सात फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान बदल गया है। अब छह फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने के असार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन सिरमौर, चंबा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


सात फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश और बर्र्फबारी संभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक छह फरवरी से पश्चिमी हिमालय और साथ लगते मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मंगलवार को प्रदेश में धूप खिली लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


आसमान में बार-बार बादल उमड़ने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान शिमला में 15.8, धर्मशाला में 15.6, ऊना में 22.2, नाहन में 19, केलांग में 2.6, सोलन में 19.7, कांगड़ा में 21.1, बिलासपुर में 21.5, हमीरपुर में 21 और मंडी में 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें