फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम खुला, मगर शीतलहर जारी

Sat, 19 Dec 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है, लेकिन प्रदेश में अभी प्रचंड शीत लहर चल रही है। शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत सूबे के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रही, लेकिन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान जीरो या इससे नीचे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा ऊना में भी पारा शून्य से नीचे रहा। शिमला, सुंदरनगर, सोलन, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर में भी तापमान जमाव बिंदु के आसपास ही रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो एक सप्ताह तक सूबे में मौसम साफ रहेगा।

रविवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात या बारिश हो सकती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य इलाकों में ठंड से कुछ निजात मिल सकती है। दिन के समय धूप खिलने में लोगों को हालांकि कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम मिला-जुला बना रहेगा। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


कहां, कितना रिकार्ड किया न्यूनतम तापमान
मनाली===========-5.0
केलांग===========-6.0
कल्पा===========-4.8
ऊना============-1.5

यहां शून्य या इसके पास पारा
शिमला===========0.9
सोलन============0.2
चंबा=============0.3
कांगड़ा============0.1
हमीरपुर===========0.5
सुंदरनगर==========0.3

व्हाइट क्रिसमस की आस नहीं
हिमाचल प्रदेश में इस साल व्हाइट क्रिसमस की आस खत्म हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 25 दिसंबर को बर्फबारी होने की कोई भी संभावना नहीं है। 23 या 24 दिसंबर को भी बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। क्रिसमस के दौरान काफी तादाद में सैलानी व्हाइट क्रिसमस की आस लेकर हिमाचल आते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें