मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक घुमारवीं में 125, पांवटा साहिब 81, धर्मशाला 75, कसौली 68, नाहन 66, धर्मपुर 51, जोगिंद्रनगर 38, पालमपुर 36, बैजनाथ-सुजानपुर टीहरा 26, गोहर 25, बिलासपुर-सुंदरनगर 21 और मंडी में 15 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
उधर, बुधवार को चंबा में अधिकतम तापमान 31.5, भुंतर 31.2, सुंदरनगर 30.7, ऊना 30.6, बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 29.8, कांगड़ा 28.4, सोलन 28.0, धर्मशाला 26.2, कल्पा 24.7, नाहन 24.2, डलहौजी 23.3, शिमला 22.7 और केलांग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को ऊना में 31, धर्मशाला और सोलन में 19, नाहन में 18 जुब्बड़हट्टी में 43, मंडी-बिलासपुर-हमीरपुर में 2, मनाली में 8 और सुंदरनगर में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।