फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0

Wed, 02 Dec 2020 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बर्फ(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। चार दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू-चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में आठ दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सात और आठ दिसंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, सोलन 26.2, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 25.3, कांगड़ा 24.9, चंबा 24.8, सुंदरनगर 24.7, भुंतर 22.6, नाहन 21.9, चंबा 22.8, शिमला 18.2, धर्मशाला 17.2, डलहौजी-कल्पा 14.2 और केलांग में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, कल्पा 1.4, मनाली 3.0, भुंतर 3.8, सुंदरनगर 4.0, मंडी 5.1, ऊना 6.6, हमीरपुर 6.9, बिलासपुर 7.0, कांगड़ा 7.8, धर्मशाला 9.2, शिमला 11.4 और नाहन में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें