चाय उत्पादन पर मौसम की मार पड़ती नजर आ रही है। क्षेत्र में इस बार पड़ी भारी गर्मी के चलते चाय की पत्तियां तैयार नहीं हो पाई हैं। पिछले साल अब तक 65 हजार किलो ग्राम चाय उत्पादन हो चुका था, जबकि इस साल अभी तक 42 हजार किलोग्राम चाय ही तैयार हो पाई है- अमनपाल सिंह, मैनेजर, धर्मशाला टी फैक्ट्री
गर्मियों के दौरान प्रचंड गर्मी और बरसात के मौसम में बारिश न होने के कारण चाय उत्पादन पर काफी असर पड़ा है। चाय उत्पादन करीब तीन गुना कम रह गया है। पहले छह माह में केवल डेढ़ लाख किलो चाय का ही उत्पादन हो पाया है, जो हर साल पांच लाख किलो तक रहता है- अभिमन्यु शर्मा, कारखाना सलाहकार अधिकारी, टी बोर्ड, हिमाचल प्रदेश