प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 15 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 16 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा।
उधर, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। बादलों की लुकाछिपी जारी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान शिमला में 14.2, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 20.2, कल्पा में 7.4, धर्मशाला में 16.6 और ऊना में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान कल्पा में माइनस 5.8, केलांग में माइनस 7.8, डलहौजी में माइनस 1.6 और मनाली में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।