फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में तपेगा हिमाचल, बारिश-बर्फबारी के आसार कम

Thu, 04 Feb 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में फरवरी महीने में पारा और चढ़ेगा। इस महीने भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कम है। सात और नौ फरवरी को हालांकि प्रदेश में मौसम बिगडे़गा लेकिन कुछ क्षेत्रों तक ही इसका असर रहेगा। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में जनवरी महीने में सिर्फ 2 सेंटीमीटर बर्फबारी और 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। साल 2009-10 में भी ऐसे ही हालात थे। उस साल 1.8 सेंटीमीटर बर्फ और 125 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। साल 2005-06 में जनवरी महीने में बर्फबारी नहीं हुई थी। इस साल 376 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

साल 2000 में दस सेंटीमीटर बर्फ और 154 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक इस साल भी जनवरी में बर्फ और बारिश में कमी दर्ज की गई। उधर, बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


शिमला में अधिकतम तापमान 15.1, सुंदरनगर में 22.3, भुंतर में 21.1, कल्पा में 10.4, धर्मशाला में 16.6, ऊना में 22.5, सोलन में 20.7 और नाहन में 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों और मौसम और अधिक गर्म होगा।

बारिश, बर्फबारी होने की उम्मीद कम है। सात और नौ फरवरी को मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। एक-दो स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें