फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी

Tue, 21 Nov 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी होने के बाद मौसम खुलना शुरू हो गया है। सोमवार को तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, बर्फबारी होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। रविवार रात को केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम पारा माइनस में रिकार्ड किया गया।

राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को तीन डिग्री पारा अधिक रहा।
विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.3, हमीरपुर में 22.8, कांगड़ा में 22.2, सोलन में 21.0, नाहन में 19.0, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 17.8, कल्पा में 8.0, बिलासपुर में 21.9, चंबा में 21.0 और डलहौजी में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, सांगला में माइनस 5.0, कल्पा में माइनस 3.0, मनाली में माइनस 0.6, भुंतर में 4.0, सोलन में 4.5 और शिमला में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मंडी की ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार को भी हुई बर्फबारी
मंडी जिला के सिराज वैली की शिकारी देवी की पहाड़ियों में सोमवार सुबह भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। इसके अलावा बालीचौकी की गाड़ागुशैणी, तुंगासीधार, ख़ूनाचीधार, सुकेती धार, लुब्रीधार, जोगनीधार, घाट की पहाड़ियों में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

इसके अलावा बालीचौकी की शेटाधार, चुंजबाला धार पहाड़ियों में भी ताजा हिमपात हुआ है। बारिश के बाद अब ऊपरी क्षेत्रों में लोगों ने गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें