फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण के दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 27 Dec 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां हो गई है। इस बार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास रहने वाला है। ऐसे में मौसम का साथ देना भी जरूरी है ताकि समारोह में किसी तरह का खलल न पड़े। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजधानी शिमला में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को आयोजित होने वाले समारोह में मौसम के कारण खलल नहीं पड़ेगा। 

शिमला शहर में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। हालांकि,बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बुधवार को शिमला में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान

सोलंगनाला में पर्यटक
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी-कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश भर में धूप खिली रही।

मौसम केंद्र ने पहली जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.9, ऊना में 25.0, धर्मशाला में 15.8, नाहन में 18.9, सोलन में 20.6, कांगड़ा में 20.1, डलहौजी में 12.7, हमीरपुर में 19.0, सुंदरनगर में 20.3, भुंतर में 18.0 और कल्पा में

10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.6, मनाली में माइनस 2.6, भुंतर में 0.8, सुंदरनगर में 1.6, सोलन में 2.5, धर्मशाला में 7.0 और शिमला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें