फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नया शहर बसाने के लिए नहीं उजड़ने देंगे अपने पुराने गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप का विरोध शुरू
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण का विरोध, सोमवार को होगी जनसुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमुडा की ओर से राजधानी शिमला के साथ लगते विकास खंड टुटू में स्थापित होने वाली जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नया शहर बसाने के लिए पुराने गांव नहीं उजड़ने दिए जाएंगे। शिमला जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में ग्रामीण लिखित विरोध दर्ज करवाने की तैयारी में है।

सरकार द्वारा बागी पंचायत के आंजी, चनान, शिलीबागी, कियारगी, पंटी, शिलड़ू, धनोखर और मझोला गांव की भूमि अधिग्रहण की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में रविवार 28 दिसंबर को मझोला में गांवों के लोगों की बैठक होगी। बैठक में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले सभी ग्रामीणों को बुलाया गया है, ताकि एकजुट होकर आगामी रणनीति तैयार की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपजाऊ जमीन और मकानों का अगर अधिग्रहण होता है तो लोगों की आजीविका, घर-परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार भूमि उनके जीवन का मुख्य आधार है और बिना सहमति अथवा उचित समाधान के अधिग्रहण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। सोमवार को उप-मंडलाधिकारी के समक्ष लिखित रूप में अपना विरोध दर्ज करवाया जाएगा ताकि प्रशासन तक ग्रामीणों की सामूहिक आवाज मजबूती से पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

जिन गांवों का अधिग्रहण किया जा रहा है वहां लोग पुश्तों से रह रहे हैं और खेती करके आजीविका चला रहे हैं। स्थानीय लोगों को विश्वास में मिल बिना ही भूमि अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है। सरकार और प्रशासन की मनमानी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। सरकार दावा कर रही है कि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा, सरकार पहले आपदा प्रभावितों को मुआवजा दे।
-देसराज, उप प्रधान, बागी पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें