मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि आचार संहिता के बाद उद्योगों के लिए खास योजना तैयार की जाएगी, जिससे प्रदेश से उद्योग पलायन न करें।
वह सोमवार देरशाम परवाणू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर कहा कि परवाणू में पेजयल सप्लाई का जिम्मा आईपीएच विभाग को सौंपा जाएगा, इसके अतिरिक्त सीवरेज लाइनों को बदलने, परवाणू सेक्टरों में दो मुद्रिका बसें चलाने को लेकर भी संबंधित विभागों को आदेश दिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त परवाणू बस अड्डा, 15 दिन परवाणू में नायब तहसीलदार बिठाना, खड़ीन क्षेत्र को टैक्स फ्री जोन से हटाने को लेकर उन्होंने गोलमोल जबाव दिए।
उन्होंने इन मामलों को जानकारी में न होने की बात कहकर टाल दिया।
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल, शिमला संसदीय कांग्रेस प्रत्याशी मोहन ब्राक्टा, पीसीसी महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, हरदीप सिंह मनी, राजेश शर्मा, ठाकुर दास शर्मा, हरिष आजाद, विरमा आजाद, अरविंद गुप्ता, रोशन लाल ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।